नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। खंड शिक्षा कार्यालय पर बुनियादी भाषा तथा गणित पर आधारित प्रशिक्षण में शिक्षकों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। प्रशिक्षण एआरवी शिक्षकों द्वारा दिया गया।
जानकारी के अनुसार कस्बा नवाबगंज स्थित विकास खंड कार्यालय परिसर में बने खंड शिक्षा कार्यालय पर शनिवार को बुनियादी भाषा तथा गणित पर आधारित चार दिवसीय प्रशिक्षण में जनपद के 10 विद्यालय के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। वहीं एआरपी शिक्षक बलवीर सिंह तथा बृजेश, पुष्कर ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिलाया और उन्होंने बताया की प्रशिक्षण का मतलब यह है कि सभी शिक्षकगण अपने-अपने विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था सुधारें और निपुण लक्ष्य के तहत कार्य करें। ऐसे ही कई निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा तथा एआरपी बृजेश, पुष्कर, बलवीर सिंह ने दिए। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा, एआरपी बलवीर सिंह, बृजेश, पुष्कर, शिक्षक प्रशांत कटियार, राममोहन यादव, शालिनी वर्मा, वसीम अख्तर, राजीव राजपूत, शालिग्राम गंगवार, आनंद, बृजेश गंगवार, रोहित द्विवेदी सहित भारी संख्या में शिक्षकगणों ने प्रशिक्षण में भाग लिया।
बुनियादी भाषा तथा गणित पर आधारित दिया गया प्रशिक्षण
