25 हजार रुपए का था पुरस्कार घोषित अभियुक्त,ओडिशा से गिरफ्तार करने में एसटीएफ को मिली कामयाबी
समृद्धि न्यूज़ लखनऊ/ललितपुर। उत्तर प्रदेश की एसटीएफ को अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना और 25 हजार रुपए के पुरस्कार घोषित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हांथ लगी है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम राम कुमार बारिक है जो रूण्डीमल थाना कन्टामल जनपद बौद्ध, ओडिसा का रहने वाला है।गिरफ्तार अभियुक्त से दो मोबाइल फोन,
एक आधार कार्ड,एक पैन कार्ड,
दो बैंक स्टेटमेण्ट और दो चेक बुक बरामद की गई है।मालूम हो कि उत्तर प्रदेश की एसटीएफ को विगत काफी दिनों से उड़ीसा प्रान्त से मथुरा आगरा व उसके आस पास के जनपदों में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियों/तस्करों के सक्रिय होने की सूचनायें प्राप्त हो रही थी।इस सम्बन्ध में एसटीएफ की विभिन्न इकाईयों/टीमों द्वारा अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था।उड़ीसा से झारखण्ड, मध्य प्रदेश,राजस्थान होते हुए श्रीनगर कन्याकुमारी राष्ट्रीय राजमार्ग से भेजा जा रहा था। बीती 25 फरवरी 2022 को एसटीएफ टीम द्वारा इस गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 11.57 कुन्तल से अधिक गॉंजा (अनुमानित मूल्य लगभग 02.90 करोड़ रूपये) श्रीनगर कन्याकुमारी राष्ट्रीय राजमार्ग थाना क्षेत्र कोतवाली जनपद ललितपुर से बरामद किया गया था,जिसके विरूद्ध थाना कोतवाली,जनपद ललितपुर में मु0अ0सं0 120/2022 धारा 8, 20, 25, 29, 60(3) एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कराया गया था।उक्त अभियोग की विवेचना अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ लखनऊ सत्यसेन यादव के पर्यवेक्षण में निरीक्षक प्रमोद कुमार वर्मा द्वारा की जा रही थी।विवेचना के क्रम में राम कुमार बारिक निवासी ओडिसा के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य होने के उपरान्त इसके विरूद्ध 25 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था,जिसकी गिरफ्तारी हेतु एसटीएफ टीम द्वारा अभिसूचना संकलन किया जा रहा था।इस दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्त राम कुमार बारिक भुवनेष्वर में छिपकर रह रहा है। इस सूचना पर विवेचक/निरीक्षक प्रमोद कुमार वर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विरेन्द्र सिंह यादव मुख्य आरक्षी प्रभात कुमार, विजेन्द्र नाथ राय व चालक राकेश मिश्र की एक टीम भुवनेश्वर (ओडिसा) रवाना की गयी।एसटीएफ टीम भुवनेष्वर पहॅुचकर स्थानीय पुलिस से सम्पर्क करके उनके सहयोग से वांछित अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया गया,जिसके पास से उपरोक्त बरामदगी हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि वह उत्तर प्रदेश दिल्ली,हरियाणा,राजस्थान सहित अन्य राज्यों के गॉजा तस्करों से सम्पर्क करके ओडिसा राज्य से उनको गॉजा उपलब्ध कराता है,जिसका पैसा हवाला एवं अपने बैंक खाते में लेता है।
गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त को न्यायालय सीजेएम जनपद खोरदा (ओडिसा) के समक्ष प्रस्तुत करके 72 घण्टे का रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। अग्रिम विविध कार्यवाही कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर द्वारा की जा रही है।
मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार
