फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0वी0के0सिंह की अध्यक्षता में अन्नपूर्णा भवन निर्माण अभियान के अंतर्गत मॉडल शॉप निर्माण की समीक्षा की गई। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि 75 दुकानों के मिले लक्ष्य के सापेक्ष 62 दुकानों का निर्माण हो गया है,13 निर्माणाधीन है। डीएम द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी निर्मित दुकानों का बी0डी0ओ0 के माध्यम से सत्यापन करा लिया जाये व निर्माणाधीन 13 दुकानों को 15 दिन में पूर्ण कराया जाये, डी0एस0ओ0 ने बताया कि इस वर्ष भी 75 दुकानों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि नई दुकानों के लिये ग्रामो का चयन कर सूची उपलब्ध कराए। इस अवसर पर डी0डी0ओ0, डी0एस0ओ0 व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
डीएम ने मॉडल शॉप निर्माण की समीक्षा
