फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ब्रिटिश संसद के हाउस आफ लार्डस में प्रशासनिक न्यायमूर्ति फर्रुखाबाद परिक्षेत्र उच्च न्यायालय इलाहाबाद शेखर कुमार यादव द्वारा हिन्दी भाषा में देश की उन्नति का वर्णन करते हुए दिये गये ऐतिहासिक एवं गौरवमयी भाषण के लिए दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति का अभिनंदन किया। भगवान श्रीराम का चित्र भेंट कर स्वागम किया। इस अवसर पर दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ऋषि यादव, महासचिव दिनेश गौतम आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रशासनिक न्यायमूर्ति का न्यायालय कर्मचारी संघ ने किया अभिनंदन
