फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने पशु क्रूरता तथा गौ वध निवारण अधिनियम आदि में वांछित आधा दर्जन अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार दिनांक 09.10.2024 को रात्रि में सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी उ0नि0 अच्छेलाल पाल मय हमराही हे0का0 सुनील कुमार व का0 सोनू समय करीब 10 बजे ग्राम जैतपुर के पास पहुंँचे। जहां पर एक कंटेनर बंद बाडी वाहन संख्या-यू.पी.21 सीटी0922 में 25 राशि बैल लदे हुए थे। उक्त प्रकरण में तत्काल वादी उ0नि0 अच्छेलाल पाल चौकी प्रभारी राजपूताना की तहरीर के आधार पर थाना जहानगंज पर धारा 11(1)(डी) पशु क्रूरता अधिनियम तथा ३/५(क)/८ गौवध निवारण अधिनियम व धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में अभियुक्तगण १. उवैश पुत्र सलीम निवासी ग्राम नंगलिया थाना अजीमनगर, जनपद रामपुर, २. उमर मोहम्मद पुत्र बादशाह निवासी ग्राम दाबलपुर थाना कांठ जनप शाहजहाँपुर, ३. कौशर अली पुत्र तुराब खाँ निवासी ग्राम ठिरिया निजामत खाँ, थाना कैंट जिला बरेली, ४. धर्मेंद्र पुत्र हरदयाल, ५. कप्तान पुत्र मेवाराम, ६. गोविन्द पुत्र विनोद निवासीगण मुरहास पट्टी खुर्द, कोतवाली मोहम्मदाबाद, जनपद फतेहगढ़ प्रकाश में आये। मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु थाना जहानगंज द्वारा संभावित स्थानों पर दविश दी गयी। ग्राम बर्ना खुर्द के पास दविश के दौरान उपरोक्त अभियुक्तगणों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी। पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त उवैश पुत्र सलीम निवासी ग्राम नंगलिया थाना अजीमनगर जनपद रामपुर के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसको इलाज हेतु सीएचसी भेजा गया। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगणों पर विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे पंजीकृत हैं।
पुलिस मुठभेड़ में छह अभियुक्त गिरफ्तार
