फर्रुखाबाद/नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बालक की हत्या में प्रकाश में आयी अभियुक्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि दिनांक 8 अक्टूबर को धनपाल पुत्र रामलाल निवासी रामनगर पुठरी थाना नवाबगंज द्वारा उसके नाती आसू उम्र 4 वर्ष को पेप्सी का लालच देकर जहरीला कीटनाशक पदार्थ पिलाकर शव को खंडहर में फेंक देने के संबंध में लिखित तहरीर दी गयी थी। नवाबगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा-103(v)/123/238 बीएनएस बनाम १. जूली पुत्री परशुराम, २. सुरजीत पुत्र परशुराम निवासीगण ग्राम रामनगर, थाना नवाबगंज के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। विवेचना के क्रम में कुंती पत्नी धीरेन्द्र उर्फ पम्मी निवासी ग्राम रामनगर, थाना नवाबगंज जिला फर्रुखाबाद का नाम प्रकाश में आया है। जिसके क्रम में आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभियुक्ता कुंती को गिरफ्तार कर लिया।
बालक की हत्या में प्रकाश में आयी अभियुक्ता गिरफ्तार
