कंपिल, समृद्धि न्यूज। क्षेत्र के गांव खेतलपुर सौरिया निवासी अनिल कुमार चौहान ने न्यायालय में दी तहरीर में बताया की उसका विवाह २० माह पूर्व थाना राजेपुर के भुसेरा निवासी अवधेश सिंह सोमवंशी की पुत्री उपासना के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही उपासना ने घर में कलह करना शुरू कर दिया। वह हमेशा फोन पर किसी युवक से बात करती रहती थी। दो माह पूर्व भी महिला किसी युवक से फोन पर बात कर रही थी। बात करने का विरोध करने पर महिला ने अपने मायके फोन कर दिया।कुछ समय बाद देर रात घर पर अनिल के साले जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह सोमवंशी साथी नक्षत्रपाल के साथ घर पर आ गए। उन्होंने घर में रखा सामान उठाकर फेंक दिया। उपासना ने अपना जेवर जितेंद्र सिंह को दे दिया। विरोध करने पर नक्षत्रपाल ने तमंचा से फायर कर दिया। ग्रामीणों के आने पर आरोपित घर से फरार हो गए। पीडि़त ने मामले की तहरीर थाना पुलिस व पुलिस अधीक्षक को दी। पुलिस ने मामले की जांच की बात कहकर रफा-दफा कर दिया। जिसके बाद पीडि़त ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
