कंपिल, समृद्धि न्यूज। रंजिश में युवक के साथ मारपीट कर दी। आरोपित युवक के घायल होने पर उसे रास्ते में छोडक़र भाग गए। स्वजनों ने फायरिंग की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित की तहरीर पर एक आरोपित के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया था। दस दिन बाद इलाज के दौरान युवक मौत हो गई। तहरीर के आधार पर सभी के खिलाफ हत्या में मुकदमा तरमीम किया गया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव चमननगरिया शादनगर निवासी छविराम बीते गुरुवार शाम बाजार करने सिवारा गया था। देर शाम वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। उसी समय रास्ते में गांव निवासी कैलाश पहले से घात लगाए बैठा था। उसने लाठी डंडों से युवक पर हमला कर दिया। जिससे वह बाइक से उछलकर सडक़ पर जा गिरा। आरोपित ने युवक को लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। युवक का सिर फट जाने से बेहोश हो गया। आरोपित मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने मामले की सूचना स्वजनों को दी। स्वजनों ने फायरिंग कर युवक को घायल कर देने की सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस को मामला मारपीट का मिला। पुलिस ने घायल को सीएचसी कायमगंज भेज दिया। हालत गंभीर होने पर स्वजन युवक को सैफई ले गए। बारह दिन बाद इलाज के दौरान आगरा में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार शाम मृतक का पीएम कराया। मौके पर पहुंचे सीओ जय सिंह परिहार ने गांव पहुंचकर स्वजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। मृतक के पिता रामसेवक की तहरीर पर कैलाश, अरविंद, मृतक की पत्नी रीना निवासी चमन नगरिया, लाल सिंह, ज्ञान सिंह, नरपाल थाना सिकंदरपुर वैश्य जनपद कासगंज, मेवाराम निवासी अटैना थाना उसहैत जनपद बदायूं, मुनीश, धारा सिंह, अनार सिंह निवासी चमन नगरिया के खिलाफ मुकदमे को हत्या की धारा में तरमीम किया गया। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया पीडि़त की तहरीर पर मारपीट के मुकदमे को हत्या में तरमीम कर दिया गया है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।
मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
