
*पुत्र ने पड़ोस के गांव के लोगों पर पिता की हत्या करने का लगाया आरोप
*पुलिस ने दो को लिया हिरासत में
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नलकूप पर सो रहे वृद्ध किसान की मारपीट कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव उमरपुर बसंतपुर निवासी 80 वर्षीय दशरथ उर्फ बेजन्नीलाल पुत्र शिवसहाय बुधवार की रात अपने नलकूप पर लेटा हुआ था, तभी रात में वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला। रात 8 बजे खाना लेकर गए पुत्र कन्हैयालाल ने पिता को मृत अवस्था में देख चीखपुकार की। आवाज सुनकर आसपास के ग्रमीण दौड़कर आ गये। तो देखा दशरथ मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना पुलिस को दी। मौके पर थानाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा तथा विवेक कुमार राणा ने पहुंचकर जांच पड़ताल कर घटना के संदर्भ में उच्चााधिकारियों को सूचना दी। उसके बाद शव कापंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के पुत्र कन्हैयालाल ने थाने में दी तहरीर में दर्शाया कि मेेरे पिता को पड़ोस के ही गांव के लोगों ने मारपीट कर हत्या कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

