खाद की बोरी सर पर रखकर जा रहे युवक की नाले में गिरने से मौत

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। खाद की बोरी सर पर रखकर ले जा रहे युवक की सूखे नाले में गिरने से मौत हो गयी। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नगला बझेरा निवासी रविंद्र पुत्र मानसिंह आज शाम 5.45 के लगभग सर पर खाद की बोरी रखकर खेत में डालने जा रहा था। रास्ते में पडऩे वाली खाई (सूखे नाले) में असंतुलित होकर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। काफी देर तक घर न लौटने पर घरवालों ने खोजबीन की, तो नाले में पड़ा दिखाई दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में उसे सीएचसी कमालगंज लाया गया। जहां पर डाक्टर मानसिंह वर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक विवाहित है। उसकी पत्नी सावित्री देवी व पुत्रियों शालिनी उम्र रूप 15 वर्ष, श्रुति उम्र 12 वर्ष एवं एक लडक़ा जिसका नाम अतुल उम्र 16 वर्ष व मृतक की मां किरण देवी एवं पिता मानसिंह का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *