एसडीएम के आदेश पर पांच पर मुकदमा दर्ज.

*ग्राम समाज की जमीन से फसल काटने व कब्जा करने का मामला
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज।
ग्राम समाज की जमीन से फसल काटने के मामले मेंं पुलिस ने एसडीएम के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
थाना क्षेत्र के गांव शिला निवासी ग्राम प्रधान पवन कुमार पुत्र राम शंकर उप जिलाधिकारी सदर को दिए गए प्रार्थना पत्र में दर्शाया कि उन्होंने बीते दिनों ग्राम समाज की कई गाटा संख्या जमीन राजस्व टीम पुलिस बल से पैमाइश कराकर कब्जा मुक्त कराई थी। जिस पर पड़ोस के गांव महमदपुर कामराज निवासी अवनीश कुमार, संतोष कुमार, दिनेश सिंह पुत्रगण जदुनाथ, रविंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह पुत्रगण लल्लू सिंह ने आश्रय स्थल की जमीन पर बोई गई फसल भी काट ली और उनकी जमीन पर दोबारा कब्जा करने लगे। जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने जानमाल की धमकी दी। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *