पुलिस ने कार सवार चार युवकों को हिरासत लिया
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। तेज रफ्तार से कार चला रहे चार युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने भेजा। वहीं आरोप है कि कार चालकों ने बाइक सवार पुलिस कर्मी को रौंदने का प्रयास किया और दो पहिया वाहन भी कार चपेट में आने से बचें। पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर मामले की जानकारी की।
जानकारी के अनुसार थाना कादरीगेट के आवास विकास के पास पुलिस ने संदिग्ध कार पकड़ लिया। जिसमें बैठे चार युवकों को हिरासत में लिया गया। आरोप है कि लालगेट के पास कार काफी तेज से जा रही थी, जिसका बाइक सवार पुलिस कर्मी ने पीछा और आवास विकास तिराहे पर ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मी को इसकी सूचना दे दी। रास्ते में कार चालकों ने बाइक सवार पुलिस कर्मी को रौंदने का प्रयास किया। वहीं अन्य दो पहिया सवार भी इसकी चपेट में आने से बच गये। आवास विकास पहुंचने पर पुलिस कर्मियों ने संदिग्ध कार को रोक लिया। जिसमें बैठे चार युवकों को हिरासत में लेकर थाने भेजा गया। घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक को दी गई। एसपी ने घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपियों के बारे में पूछताछ की।
तेज रफ्तार संदिग्ध कार सवारों ने बाइक सवार पुलिस कर्मी को रौंदने का किया प्रयास
