फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर में गोवर्धन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। घमंडी कूंचा स्थित राधा माधव मन्दिर में गोवर्धन की प्रतिमा भूमि पर बनाई गई। जिसमें मन्दिर के पुजारी आचार्य चिन्मय गोस्वामी ने प्रतिमा बनाने के बाद गोवर्धन भगवान की महिमा के बारे में बताया कि भगवान कृष्ण ने मेघों के राजा इंद्र का अहंकार तोडऩे के लिए अपनी एक उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया था और इस प्रकार आंधी, तूफान और वर्षा से वृंदावन की जनता की इंद्र के प्रकोप से रक्षा की।
आचार्य चिन्मय ने आरती उतारी, 56 भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। लोगों ने गोवर्धन भगवान की परिक्रमा की। श्याम शक्ति मंदिर में भी गोवर्धन भगवान का पर्व मनाया गया। राधा कृष्ण गोपीनाथ मंदिर खतराना, कोतवालेशवर मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, राधा गोपाल ठाकुर द्वारा मंदिर, घुमना बाजार, महाकाल मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर रस्तोगी मोहल्ला में भी गोवर्धन पर्व मनाया गया। सुरेंद्र सफ्फड़, रवी रस्तोगी, सौरभ अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, वलेशावर अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अशोक गर्ग, अनूप मिश्रा, अशोक विश्वकर्मा, गोपाल अग्रवाल, नीरज रस्तोगी, श्यामजी टंडन, कुष्टुभ अग्रवाल, धीरज सारस्वत, हिमाशु आदि ने विभिन्न मंदिरों में व्यवस्था देखी।
नगर में धूमधाम से मनायी गयी गोवर्धन पूजा, लगे 56 भोग
