भाईदूज पर बहनों को इस बार नहीं मिलेगी रोडवेज की फ्री सेवा

रोडवेज बस स्टैण्ड पर दो दिनों से पसरा सन्नाटा
सवारियों के इंतजार में खड़ी रहीं बसें
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दीपावली के बाद रोडवेज बस स्टैण्ड पर दूसरे व तीसरे दिन सन्नाटे का माहौल रहा। सवारियां न निकलने से दो दिन तक रोडवेज बस स्टैण्ड को घाटा सहना पड़ा। शासन द्वारा इस वर्ष बहनों के लिए फ्री सेवा नहीं रखी गयी है।
रोडवेज परिवहन निगम में सरकारी बसें 81 चल रही है, जबकि 27 बसें अनुबंधित है। 107 बसों का संचालन प्रतिदिन विभिन्न मार्गों पर होता है। भाईदूज के त्योहार को देखते हुए कई रोडों पर बसें बढ़ायी गई है। दिल्ली मार्ग पर पहले से 22 बसें संचालित है। जबकि पांच बसें बढ़ाकर संख्या 27 कर दी गई है। आगरा मार्ग पर 22 बसें संचालित है। भाईदूज के त्योहार को देखते हुए 4 बसें बढ़ायी गई है। जिनकी संख्या २६ हो गयी है। एटा रोड पर 30 बसें संचालित है। जो प्रतिदिन दो चक्कर लगाती है। इन तीनों मार्गों पर 15 से 20 मिनट में बस जाने के लिए तैयार रहती है। इस बार शासन द्वारा भाईदूज पर बहनों के लिए फ्री सेवा नहीं की गई है। इस कारण भी रोडवेज बस स्टैण्ड पर सन्नाटा जैसा माहौल दिखा। पूछताछ केंद्र प्रभारी सुरजन सिंह ने बताया कि दो दिनों से सवारियां नहीं आ रही है। रविवार को भाईदूज के त्योहार को लेकर सवारियां ठीक ठाक निकलेगी और रोडवेज में सवारियों की भीड़ सही सलामत देखने को मिलेगी। रोडवेज बस स्टैण्ड प्रभारी संतोष कुमार की देखरेख में सभी मार्गों पर बसें उपलब्ध है। रोडवेज बस स्टैण्ड पर हर मार्ग के लिए बसें तो उपलब्ध है, लेकिन उस हिसाब से सवारियां नहीं मिली रही है। ऐसे में रोडवेज को दो दिनों में लाखों का घाटा उठाना पड़ा। वहीं सूत्रों की माने कि डग्गामार वाहन भी सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *