पूर्व छात्र सम्मेलन का रस्तोगी कालेज के शिक्षकों ने किया विरोध

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रविवार को रस्तोगी कॉलेज में रणवीर सिंह परिहार द्वारा अपने निजी स्वार्थ में अपने पूर्व छात्रों का सम्मेलन किया गया। प्रवक्ता सुधाकर चतुर्वेदी ने कार्यक्रम का पुर्नजोर विरोध करते हुए कहा कि जो संस्था की दृष्टि से और जन सामान्य की दृष्टि से पूर्णतया गलत है, क्योंकि पूर्व छात्र किसी संस्था की विशेष पूंजी होते हैं, किसी व्यक्ति विशेष के नहीं यह कायक्रम पूर्णतया निजी हित में किया गया। जिसका रस्तोगी कॉलेज के शिक्षकों ने विरोध किया, लेकिन फिर भी उन्होंने अपने द्वारा कुछ लोगों को बुलाकर कार्यक्रम किया। जिसमें रस्तोगी कॉलेज का कोई अध्यापक सम्मिलित नहीं हुआ। यह स्वयं दिखता है कि जिस संस्था में कार्यक्रम हो रहा है उस विद्यालय के अध्यापक भाग नहीं ले रहे हैं, स्पष्ट है यह कार्यक्रम किस लिए किया गया है, यह पूर्णता आभासित होता है। रणवीर सिंह परिहार रस्तोगी कॉलेज में पढ़ते थे उनका जीआईसी, रामानंद या भारतीय से क्या मतलब क्या वह ट्यूशन में अध्यापक रहे अपने को स्पष्ट करना चाहते हैं। वहीं रस्तोगी इंटर कालेज के अन्य अध्यापकों ने भी विरोध करते हुए कार्यक्रम का बहिष्कार किया और शामिल नहीं हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *