फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आगामी छठ पूजा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रभारी निरीक्षक से भेंट की। दरअसल प्रतिवर्ष की भांति छठ पूजा महोत्सव पांचाल घाट पर आयोजित होना है।
पूर्वांचल विकास समिति के अध्यक्ष केदार शाह के नेतृत्व में कमेटी के पदाधिकारियों ने थाना कादरीगेट के प्रभारी निरीक्षक आमोद कुमार से मुलाकात की। जिसमें उन्होंने आगामी 7 व 8 नबम्वर को होने वाले छठ महोत्सव के लिए पांचाल घाट पर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। केदार शाह ने बताया कि आगामी 7 नवंबर को सूर्य को सांय कालीन अघ्र्य शाम 4 बजे व 8 नवंबर को सुबह 5.30 बजे प्रात:कालीन अघ्र्य दिया जायेगा। जिसमें गंगा तट पांचाल घाट पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं और उनके स्वजन एकत्रित होकर पूजा अर्चना करेंगे। इस दौरान उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार झा, संयोजक शमीम अहमद खान, सचिव अजीत कुमार भट्ट, मुकेश कुमार, सदस्य बीबी सिंह सदस्य आदि रहे।
छठ पूजा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक से मिली पूर्वांचल विकास समिति
