डीएम ने सुनीं शिकायतें, शेष का एक हफ्ते में निस्तारण करने के दिये निर्देश
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में अमृतपुर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 82 शिकायतें आईं। जिसमें से पांच शिकायतों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। ग्राम भाऊपुर निवासी संदीप ने दबंगों द्वारा मारपीट करना, नगला हुसा निवासी कामता ने मेड़ तोडऩे को लेकर, ऋतु पाठक निवासी कमालुद्दीनपुर ने सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा करने, ग्राम नगला हुसा निवासी हरिराम ने पारिवारिक लाभ योजना, ग्राम रामपुर जोगराजपुर निवासी गीता देवी ने पैतृक जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा कर लिए जाने की शिकायत दर्ज कराई। अन्य शिकायतों को जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को सौंप दिया गया और उन्हें निर्देश दिए गए कि एक हफ्ते के अंदर न्यायोचित कार्यवाही करते हुए शिकायतों का सही समाधान करें। राजस्व विभाग की 21, पुलिस विभाग की 15, विकास भवन की 17, विद्युत विभाग से पांच, चकबंदी से 14 व अन्य 10 शिकायते दर्ज की गर्इं। इस दौरान पुलिस कप्तान, उप जिलाधिकारी, सीडीओ, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी सहित संबंधित थानों की पुलिस व राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।
संपूर्ण समाधान दिवस में आयीं 82 शिकायतें, पांच का हुआ निस्तारण
