नगर में धूमधाम से निकाली गई गोवर्धन महाराज की शोभायात्रा

जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ हुआ स्वागत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 31वां गोवेर्धन महोत्सव व शोभायात्रा हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी श्री गोवेर्धन महाराज की शोभायात्रा अंगूरीबाग से प्रारम्भ हुई। भक्तगण शोभायात्रा में नाचते, गाते, झूमते हुए आगे आगे चल रहे थे। अंगूरी बाग से शुरु हुई शोभायात्रा में आयोजक मण्डल का जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया और शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। गोवर्धन महाराज की शोभायात्रा अंगूरीबाग से साहबगंज चौराहा, घुमना, चौक, नाला मछरट्टा होते हुए वापस अंगूरीबाग पहुंची। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां केंद्र का बिन्दु रही। यात्रा के संरक्षक महेन्द्र सिंह कुशवाहा व अध्यक्ष नरेन्द्र आर्य, महामंत्री दिलीप जैन, दुष्यंत सिंह तोमर, मोहन लाल शाक्य, राजू भारद्वाज, अवधेश वर्मा, बबलू कुशवाहा ने व्यवस्था देखी। इस मौके पर श्याम सुंदर गुप्ता, बॉबी दुबे, दिलीप जैन, अमर जैन, कुलभूषण श्रीवास्तव, बबलू कुशवाहा, राजू पाल, प्रमोद शाक्य, राकेश सक्सेना, रवि चौहान, अजय मल्होत्रा, मनोज यादव, जीतू राजपूत, निक्की राठौर, रजत कपूर, बिरजू पाल, आदेश अवस्थी, रमेश चन्द्र कुशवाहा, सर्वेश श्रीवास्तव, डा0 महेन्द्र श्रीवास्तव, राहुल कुशवाहा, गोलू सैनी, हरकिशन श्रीवास्तव, उमेश गौतम, भूरा गुप्ता, पंकज कुमार, नितिन राजपूत, आदित्य दीक्षित, दिलीप चन्द्र अग्निहोत्री, निलिख शाक्य, विपिन शाक्य, रामवीर शाक्य, धीरज कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *