फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव का 51वां जन्म दिवस कचहरी प्रांगण फतेहगढ़ में अधिवक्ताओं ने केक काटकर मनाया। समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में डा0 जितेन्द्र सिंह यादव का बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया और उनके दीर्घायु की कामना की गई। सभी ने एक दूसरे को केक खिलाकर डा0 जितेन्द्र सिंह को बधाई दी। देवेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने हमेशा पार्टी के लोगों के अलावा भी सभी लोगों का ध्यान रखा और हर सुख दुख में शामिल होते है। ऐसे व्यक्ति से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इस दौरान अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव सुभाष चंद्र शाक्य, यादव सिंह शाक्य, अचल प्रताप सिंह, प्रमोद कुमार, राहुल कुशवाहा, अरविंद कुमार वर्मा, अखिलेश राजपूत, प्रदीप कुमार, रक्षपाल सिंह, मोहम्मद शमीम खान, अमन वर्मा आदि अधिवक्ता साथी मौजूद रहे।
अधिवक्ताओं ने कचहरी में केक काटकर डा0 जितेन्द्र सिंह यादव का मनाया जन्मदिन
