डीएन कालेज में कल्चरल क्लब द्वारा प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दुर्गा नारायण महाविद्यालय फतेहगढ़ में मंगलवार को कल्चरल क्लब के तत्वाधान में संगीत एवं गायन पर व्याख्यान, वाल पेन्टिंग व कविता पाठ तथा रोड सेफ्टी क्लब के तत्वाधान में सडक़ सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान के अन्तर्गत भाषण, पोस्टर, स्लोगन एवं क्विज प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर स्वागत के साथ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 मनोज गर्ग ने अध्यक्षता की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि एआरटीओ ब्रजेन्द्र चौधरी व विशिष्ट अतिथि संगीत अध्यापक नीरज शुक्ला एवं असिस्टेंट प्रो0 डॉ0 आलोक बिहारी लाल शुक्ल उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा सडक़ सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारियां देकर जागरुक किया गया। विशिष्ठ अतिथि द्वारा संगीत एवं गायन की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 एचएसएन गुप्ता ने किया। कल्चरल क्लब प्रभारी डॉ0 अजहर जुनैद आलम एवं रोड सेफ्टी क्लब के प्रभारी डॉ0 राम नरेश सिंह की देख-रेख में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। क्विज प्रतियोगिता विनय कुमार बाथम द्वारा सम्पन्न करायी गयी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। स्लोगन प्रतियोगिता में कु0 पूजा प्रथम, कु0 दीक्षा दुबे द्वितीय एवं अर्जुन गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में कु0 नैन्सी प्रथम, कु0 वैष्णों तिवारी द्वितीय एवं कु0 शुभी सिंह तृतीय स्थान पर रही। गायन प्रतियोगिता में कु0 दिव्या पाण्डेय, कु0 पूजा द्वितीय, अखण्ड प्रताप सिंह तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में अखण्ड प्रताप सिंह प्रथम, साहिल द्वितीय एवं कु0 पायल राठौर तृतीय स्थान पर रही। क्विज प्रतियोगिता में कु0 दीक्षा दुबे प्रथम, खण्ड प्रताप सिंह द्वितीय एवं कुलदीप कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वाल पेन्टिंग प्रतियोगिता में कु0 नैन्सी प्रथम, कु0 नीलम पाल द्वितीय स्थान पर रहे। प्राचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ0 वी0के0 तिवारी, डॉ0 पंचम कुमार, डॉ0 मो0 अमीन, सरस पाठक, वीरभान सिंह, प्रियांशु सिन्हा, अनामिका मिश्रा, शीतल त्रिवेदी एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *