गिनी में फुटबॉल मैच के दौरान फैंस के बीच हुई झड़प, 100 से ज्यादा लोगों की मौत

अफ्रीकी देश साउथ गिनी में एक फुटबॉल मैच के दौरान प्रशंसकों के बीच हुई झड़प में 100 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, एक डॉक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर मीडिया से बात करते हुए एएफपी को बताया, ‘अस्पताल में जहां तक आंख देख सकती है, वहां शव कतार में पड़े हैं। मुर्दाघर भरा हुआ है। लगभग 100 लोग मारे गए हैं।’  रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण गिनी के दूसरे सबसे बड़े शहर एनजेराकोरे में खेले जा रहे फुटबॉल टूर्नामेंट के एक मैच के दौरान दोनों टीमों के फैंस के बीच भयानक टकराव हो गया, जिसके कारण स्टेडियम में भगदड़ मच गई. इस टकराव और उसके बाद मची भगदड़ के कारण 100 लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हो गए हैं.

साउथ गिनी की सरकार ने सोमवार 2 दिसंबर को जानकारी दी कि फुटबॉल मैच के दौरान हुए हादसे में अब तक 100 लोगों की मौत हुई है, जबकि दर्जनों अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है. ये विवाद एक फैसले को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद दोनों टीमों के फैन आपस में टकरा गए थे. देखते ही देखते ये टकराव इस कदर फैल गया कि मैदान में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए भागने लगे. देश के संचार मंत्री ने एक बयान जारी कर इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.

पुलिस स्टेशन भी जलाया

सोशल मीडिया पर इस हिंसा के कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। इस वीडियो में मैच के बाहर सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल दिख रहा है और कई शव जमीन पर पड़े हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने एन’जेरेकोर पुलिस स्टेशन में भी तोड़फोड़ की और आग लगा दी।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताई पूरी कहानी

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ‘यह हिंसा मैच रेफरी द्वारा एक विवादित निर्णय के साथ शुरू हुआ। इसके बाद फैंस ने पिच पर हमला कर दिया।’ स्थानीय मीडिया ने कहा कि यह मैच गिनी के जुंटा नेता ममादी डौंबौया के सम्मान में आयोजित एक टूर्नामेंट का हिस्सा था। डौंबौया 2021 के तख्तापलट में सत्ता पर कब्जा कर लिया था और खुद को राष्ट्रपति के रूप में स्थापित किया था। पश्चिम अफ्रीकी देश में इस तरह के टूर्नामेंट आम हो गए हैं। डौंबौया की नजरें अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में संभावित चुनाव लड़ने और राजनीतिक गठबंधन बनाने पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *