संभल घटना को लेकर आजाद समाज पार्टी ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

पुलिस के आगे नहीं चली नेताओं की, क्षेत्र छावनी में तब्दील
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संभल घटना की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराये जाने की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी ने धरना प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रपति सम्बोधित ज्ञापन में मांग की गई कि संभल जनपद में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान प्रदेश सरकार के अधिनस्थ प्रशासन के गलत मैनेजमेंट के कारण घोर अराजकत्ता एवं दंगा हुआ है। दंगे में चार युवकों की जान चली गई। कई आम नागरिक व पुलिस कर्मी घायल हुए है। आज तक लोग घर के बाहर निकल नहीं रहे है। पुलिस के अनुचित रवैये के कारण लोगों में भय है। अभी तक बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था है। बाहरी लोगों का आना-जाना बंद है। स्कूल, कॉलेज, बाजार बंद है। आम जनता परेशान है। पुलिस अज्ञात के नाम घरों में घुसकर निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर रही है। आजाद समाज पार्टी मांग करती है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में करायी जाये और अज्ञात के नाम पर निर्दोषों को न फंसाया जाये। माहौल को शीघ्र ही भाईचारा का संदेश देकर शांति पूर्ण सद्भाव किया जाये और निर्दोष लोगों को छोड़ा जाये, आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष नितिन कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पुलिस ने बल पूर्वक अम्बेडकर प्रतिमा के पास आजाद पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को रोंका। इस दौरान आजाद पार्टी के कार्यकर्ताओं से पुलिस की नोकझोंक हुई। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी व फतेहगढ़ कोतवाल सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *