अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर खेलकूद प्रतियोगितायें व सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न

डीएम व सीडीओ तथा बीएसए ने दिव्यांग छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में दिव्यांग छात्र-छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगितायें व सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए। प्रत्येक विकास खण्ड से दिव्यांग छात्र-छात्राओं द्वारा खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम स्थल पर विकास खण्ड मोहम्मदाबाद एवं बढ़पुर के अध्यापकों ने सुन्दर रंगोली बनायी। जिसकी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशंसा की। उच्च प्राथमिक विद्यालय राजेपुर के बच्चों द्वारा बैण्ड बाजे के साथ डीएम व सीडीओ का स्वागत किया। डीएम ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। डीएम व सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर छात्र-छात्राओं की खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय राजेपुर के छात्रों एवं कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय वाकूतगंज की छात्राओं ने प्रदर्शित पीटी तथा सम्पूर्ण आयोजन की डीएम ने सराहना करते हुये उपस्थित शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को दिव्यांग बच्चों के शारीरिक, मानसिक, संवेगात्मक विकास हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षु उपजिलाधिकारी नितेशराज, जिला दिव्यांगजन अधिकारी अनिल चन्द्रा, जिला क्रीडा अधिकारी कर्मवीर, डायट प्राचार्य अनुपम अवस्थी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम ्रप्र्रसाद, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्ययक (वा0शि0) नागेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, जिला समन्वयक (समे0शि0), समस्त आई0टी0 शिक्षक, जिला एवं विकास खण्ड के पीटीआई, जिला स्काउट मास्टर एवं विविध विद्यालयों के अध्यापकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का संचालन वैभव सोमवंशी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *