केडी बालिका डिग्री कालेज में स्टेफ्री सैनिटरी पैड्स जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्टेफ्री सैनिटरी पैड्स ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कराया। मुख्य आयोजक शिवानी वर्मा ने छात्राओं को जागरुक किया। कार्यक्रम का संचालन आदिती ने किया। कार्यक्रम में कृष्णा देवी डिग्री कॉलेज की लगभग ३०० छात्राओं ने भाग लिया। शिक्षकों ने छात्राओं को जागरुक किया। डा0 दया त्रिपाठी ने बालिकाओं को माहवारी से संबंधित विभिन्न समस्याओं से निपटने की जानकारी दी। हेल्दी पीरियड्स कैसे पाए जा सकते हैं इसके लिए क्या-क्या करना चाहिए आदि के बारे में स्टेफ्री सैनिटरी पैड्स की तरफ से भेजे गए डॉक्टर और कार्यकर्ताओं ने छात्राओं को विस्तार से समझाया। डा0 दया त्रिपाठी ने छात्राओं से सुझाव लिये और बातचीत के माध्यम से प्रश्नों के उत्तर दिये। इस दौरान शिक्षिकायें मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *