गाली देने का विरोध करने पर शराबी ने की फायरिंग

पुलिस ने गाली-गलौज का बताया मामला
कायमगंज, समृद्धि न्यूज।
कोतवाली क्षेत्र के गांव लखनपुर निवासी बालकिशन पुत्र खंदारीलाल जाटव ने पुलिस को दी शिकायती पत्र में दर्शाया कि बीती शाम वह अपनी किराने की दुकान के बाहर खडा था, तभी गांव का ही ओमसिंह शाक्य पुत्र रघुनाथ शाक्य जो शराब के नशे में धुत था आया और अभद्रता करने लगा। जिसका मैने विरोध किया तो वह अपने परिजनों के साथ मेरे घर पर आया और जाति सूचक गाली-गलौज करने लगा। जिसका मैने विरोध किया तो उसने तमंचे से फायर कर दिया। शोर शराबे की आवाज सुनकर ग्रामीण आ गये। जिन्हे देखकर वह धमकी देकर भाग गया। इस दौरान दयाराम व नीलम देवी, कुसुमा देवी, रूवी मौजूद थी। इस घटना की सूचना पीडि़त बाल किशन ने ११२ पर फोन करके पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल ११२ की गाड़ी पहुंच गयी। पीडि़त द्वारा बतायी गई घटना की जांच पड़ताल की। इस दौरान पता चला कि आरोपी आये दिन शराब के नशे में ग्रामीणों से झगड़ा करता है और गाली-गलौज करता है। इस घटना के संबंध में कायमगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामअवतार ने हमारे संवाददाता को बताया कि गाली-गलौज का मामला जांच में सामने आया है, फायरिंग जैसी कोई घटना घटित नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *