मेजर एस.डी.सिंह पी.जी. आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में हुई फ्रेशर पार्टी

चेयरमैन डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव व डायरेक्टर डॉ0 अनीता रंजन को किया गया सम्मानित
छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर सभी को किया मंत्रमुग्ध, प्राचार्या ने जताया आभार
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बेवर रोड स्थित मेजर एस.डी. सिंह पी.जी. आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल में 2022 के द्वारा 2023 बैच के लिये फ्रेशर पार्टी का आयोजन कया गया। जिसकी थीम (स्वागत से परे एक अमिट छाप) सबसे पहले ढोल नगाड़े जाकर एवं तिलक लगाकर 2023 बैच के सभी छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया और ऑडिटोरियम में सभी शिक्षकों का तिलक उपहार एवं मिठाई से स्वागत हुआ। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के चेयरमैन डॉ0 जितेन्द्र सिंह यादव एवं डायरेक्टर डॉ0 अनीता रंजन का स्वागत एवं सम्मान अंगवस्त्र तथा उपहार के साथ किया गया। कार्यक्रम में अनेक रंगारग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को एंकर अंवतिका साहू और सबीना हामिद ने होस्ट किया। एक महिला सशक्तिकरण का रोंगटे खड़े कर देने वाला एक्ट ‘‘मेरा अस्तित्व‘‘ जिसका हिस्सा रहे आयुषी शुक्ला एवं ग्रुप ने किया। डॉ0 अरूण कुमार पाण्डेय ने वोट ऑफ थैक्स देकर कार्यक्रम के विजेताओं की घोषणा की। जिसमें ऋतिक, आयुषी शुक्ला, प्रांजय, हिमादरी, मराठी मुल्गी, डायनामाइट क्रूज दीपशिखा, अंजेला और अनुराग कुमार तबलावादन में विजेता रहें। बेस्ट एक्ट में ‘‘मेरा अस्तित्व‘‘ और तीशा पटेल शायरी में बेस्ट ‘‘परर्फोमेंस ऑफ द डे‘‘ का विजेता शिव शक्ति एक्ट रहा। मिस्टर और मिस फ्रेशर के द्वारा की गयी केक काटकर चेयरमैन और डायरेक्टर मैम ने सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन एवं सदा आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। साथ ही अपना आशीर्वाद और स्नेह दिया। वहीं उपस्थित कॉलेज की प्राचार्या डॉ0 अंजना दीक्षित ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की और सभी का मनोबल बढ़ाया। साथ ही राष्ट्रगान के साथ इस रोमांचक समारोह का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *