फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद के 125 केंद्रों पर परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण का आयोजन किया गया। यह सर्वेक्षण गे्रड-3, 6 व 9 के लिए किया गया। गे्रड-3 में 42 विद्यालय, गे्रड-3 में 39 , गे्रड-9 में 44 विद्यालयों में एनएएस परीक्षा का आयोजन किया गया। ग्रेड-3 में 45 प्रश्नों के लिए 90 मिनट तथा गे्रड-9 में 60 प्रश्नों के लिए 120 मिनट का समय निर्धारित था। सर्वेक्षण हेतु सभी एफआई को डायट प्रवक्ता डा0 अनिल सिंह व डा0 निधि द्वारा प्रशिक्षण दिया गया था। पूरे जिले में कुल 3183 बच्चों का सर्वेक्षण किया गया। परख सर्वेक्षण के जिला प्रभारी उपशिक्षा निदेशक डायट प्राचार्य अनुपम अवस्थी एवं लखनऊ सीटीई से आयीं प्रतिभा मिश्रा ने यूपीएस गुतासी, रोजी पब्लिक स्कूल, केवीएस फतेहगढ़, महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कालेज, रखा बालिका इंटर कालेज आदि का भ्रमण किया। पूरे जिले में परख सर्वेक्षण का कार्य शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। डायट प्राचार्य अनुपम अवस्थी ने आभार जताया। बेसिक शिक्षाधिकारी गौतम प्रसाद मौजूद रहे।
जनपद में 3183 बच्चों ने एनएएस की दी परीक्षा
