युवा महोत्सव समिति द्वारा अधिवक्ताओं को किया गया सम्मानित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति द्वारा अधिवक्ता सम्मान समारोह का आयोजन युवा महोत्सव समिति सभागार में हुआ। कार्यक्रम संयोजक मिस्टर हर्ष दुबे ने अधिवक्ताओं का सम्मान किया। मिस फर्रुखाबाद मुस्कान ने तिलक चंदन किया। समिति के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार ने की। समिति के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि अधिवक्ता न्याय की आवाज है। उन्होंने कहा कि झूठ को सच और सच को झूठ केवल अधिवक्ता ही साबित कर सकते है। किसी भी वाद में निर्णय अधिवक्ताओं की पैरवी पर ही निर्भर करता है। सबूत तो मायने रखते ही हैं, लेकिन अधिवक्ता की पैरवी किसी भी वाद में निर्णय को प्रभावित करती है। अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ता का सम्मान एक फक्र की बात है। कार्यक्रम संयोजक मिस्टर हर्ष दुबे ने कहा कि अधिवक्ता ही वह कड़ी है जो दो पक्षों के बीच न्याय दिलवाने के लिए मध्यस्थता का काम करते हैं। सम्मान समारोह में जवाहर सिंह गंगवार, राज कुमार सिंह राठौर, सुरेन्द्र सिंह सोमवंशी, पुष्पेन्द्र यादव, साजिद मोहम्मद खान टोपी वाला, अतर सिंह कटियार, अनिल मिश्रा, उर्मिला राजपूत, डा0 दीपक द्विवेदी, वरुण त्रिपाठी, अनुपमा शर्मा, मुनीश मिश्रा, अजय त्रिवेदी, राम मूर्ति राठौर, उमा मिश्रा, राहुल दीक्षित, मुदित्त यादव, ओम प्रकाश दुबे, शिवेन्द्र मोहन मिश्रा, दिलीप कश्यप, राहुल मिश्रा, सुमन राठौर, सुधीर शर्मा, शिव ओम पाण्डेय, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप अग्निहोत्री, सीता सिंह, अजय को सम्मानित किया। रितिक पाण्डेय ने सभी का धन्यवाद किया। संचालन मिस प्रिया ने किया। वीरेन्द्र त्रिपाठी, पप्पन मियां, सुनील सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *