खेलकूद प्रतियोगिता के विद्यालय चैम्पियन बने गोपाल व माण्डवी

पुरुस्कार वितरण के साथ हुआ समापन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बद्री विशाल महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का तीसरे दिन पुरुस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। 60वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन 10 हजार मीटर के साथ हुआ। जिसमें सोमधीर प्रथम, अभिषेक द्वितीय, उत्कर्ष श्रीवास्तव तृतीय रहे। 10 हजार मीटर छात्रा वर्ग दौड़ में मनु वर्मा प्रथम, स्वाती कठेरिया द्वितीय, शोभी तृतीय रही। तार गोला फेंक प्रतियोगिता में मनीष प्रथम, दिव्यांशु द्वितीय, अनिकेत यादव तृतीय रहे। तार गोला फेंक छात्रा वर्ग में क्रांति प्रथम, मनु वर्मा द्वितीय, श्वेता यादव तृतीय रही। भाला फेंक प्रतियोगिता में अमन यादव प्रथम, आबिद द्वितीय, श्रेयांश सिंह तृतीय रहे। छात्रा वर्ग भाला फेंक प्रतियोगिता में रीना प्रथम, मानसी द्वितीय, श्वेता यादव तृतीय रही। छात्र वर्ग में चैम्पियन गोपाल व छात्रा वर्ग में माण्डवी सोमवंशी घोषित की गई। महाविद्यालय की ओर से ब्लेजर एवं टै्रक सूट व 1100-1100 रुपये की नगद राशि पुरस्कार दिया गया और प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस अवसर पर प्राचार्या प्रोफेसर रश्मि प्रियदर्शनी, डा0 जयश्री मिश्रा, डा0 रंजना सिंह, डा0 प्रभात सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर अभिषेक शुक्ला, राहुल, डा0 शशिकांत त्रिपाठी, डा0 सुरेन्द्र सिंह, डा0 रजनी सिंह, डा0 अर्चना पाण्डेय, डा0 अमरनाथ तिवारी, अवधेश कुमार सिंह, मनीष कुमार साहू, डा0 जकील अहमद, डा0 राजू सिंह, सुरेन्द्र कुमार, डा0 संतोष कुमार द्विवेदी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *