कार्यकर्ता आलोचना छोडक़र पार्टी हित में कार्य करें: चन्द्रपाल सिंह यादव
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर संविधान के रचयिता भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में सभी सपा नेताओं ने पुष्प अर्पित कर संगोष्ठी में भाग लिया। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि वह बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर संकल्प लें कि वह अपनी जी-जान लगा करके 2027 में समाजवादी पार्टी को विजय दिलाएंगे। उन्होंने पदाधिकारियों को वोट बढ़ाने पर जोर दिया। कहा जब वोट ही नहीं होगा तो कैसे सरकार बनाएंगे। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ संगठनों को छोडक़र किसी ने भी फ्रंटल संगठन में पूरा संगठन सक्रिय तौर पर नहीं बनाया है जिसे जल्द से जल्द सक्रिय करें। उन्होंने कहा कि आरोप प्रत्यारोप से काम नहीं चलेगा, काम करना पड़ेगा। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा की किसी भी महान शख्सियत को जाति की क्यारियों में नहीं बांटा जा सकता, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर स्वयं में एक आंदोलन थे। सर्वेश अंबेडकर ने कहा कि हमें पीडीए के समाज को बाबा साहब की सोच से जोडक़र समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करना होगा। उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के द्वारा लिखे कुछ आर्टिकल्स पर विस्तार से चर्चा भी की। जिला उपाध्यक्ष मारिया आलम ने कहा कि बाबा साहब को कक्षा 10 तक कक्षा में बैठने नहीं दिया गया, परंतु अपनी बड़ी सोच और दृढ़ निश्चय से उन्होंने सबको बराबरी का हक दिलाया। जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव ने कहा कि हम सब बाबा साहब के पद चिन्हों पर चलकर बराबरी का हक समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति को देने का काम करें और तभी एक सशक्त समाज की रचना होगी। संचालन जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने किया। इस अवसर पर भोजपुर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बेचें लाल यादव, अमन सूर्यवंशी, अशोक अंबेडकर, डॉ0 बलराम यादव, अनुराग यादव, मनोज मिश्रा, रामपाल सिंह यादव, देवेंद्र सिंह यादव, रामशरण कठेरिया, शाहनवाज खान, शिव शंकर शर्मा, राकेश दिवाकर, विनीत परमार, बंटी यादव, बलराम सिंह यादव, आशीष शर्मा, अखिल कठेरिया, पूजा कठेरिया, अरविंद सिंह, राजा पांडे, निश्चल अवस्थी, आदर्श मिश्रा, तस्लीम खान, अंकित गौतम, पवन यादव, राजपाल यादव, अंकुर शाक्य, दीप सिंह यादव, आयुष लोधी, अजय यादव, डॉ0 विकुल यादव, अभय यादव, नागेंद्र सिंह यादव, बाबूराम यादव आदि लोग उपस्थित रहे। जिला प्रवक्ता विवेक यादव ने बताया कि पार्टी कार्यालय पर ७ दिसम्बर को मासिक बैठक होगी। जिसमें संगठन के सभी पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
सपाईयों ने मनाया बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस
