फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्काउट गाइड अपने आप में एक समर्पण है। लार्ड बैडेन पावेल एवं लेडी बैडेन पावेल के सपनों को स्काउट गाइड साकार कर रही है। जनपद स्तर व विद्यालय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा छात्र-छात्राओं में सेवाभाव का जज्बा पैदा कर देश भक्ति की भावना जाग्रत की जा रही है। स्काउट मास्टर व गाइड कैप्टन इस जिम्मेदार बखूबी निभा रहे है। ब्लाक राजेपुर की गाइड कैप्टन हिमलेश शाक्य ने बताया कि स्काउट गाइड से 2021 से जुडक़र बच्चों में सहयोग की भावना पैदा करना मेरा उद्देश्य है। सितम्बर 2024 में ब्लाक गाइड कैप्टन बनी, तब से कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। प्रथम बार रैली में शामिल होकर बच्चों को प्रार्थना, ध्वजारोहण, झण्डा गीत, अनुशासन, सहयोग की भावना विकसित करना, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कैम्प फायर आदि साहसिक कार्यों की उनके अंदर भावना जगायी है। बच्चे समय का सद्प्रयोग कर प्रकृति से जुड़ाव रखते हुए अनुशासित बनें। स्काउट मास्टर शैलेन्द्र यादव ने बताया कि केएसआर इंटर कालेज कम्पिल में सहायक अध्यापक हूं। स्काउट की गतिविधियों के साथ जुडक़र बच्चों के अंदर सेवाभाव पैदा करना, दूसरों की नि:स्वार्थ सहायता करना, स्काउट न्यायप्रिय, अनुशासनशील, प्रकृति प्रेमी है। इसमें प्रतिज्ञा, स्काउट नियम का पालन, दूसरों की सहायता करना, देश एवं समाज की सेवा करना है। छात्रा सुहाना माथुर ने बताया कि पिछले चार वर्षों से स्काउट गाइड से जुड़ी हूं। प्रथम, द्वितीय, तृतीय सोपान प्रतिभाग कर प्रमाण पत्र प्राप्त किया है। स्काउट गाइड ने बहुत कुछ सिखाया है। दूसरों की सेवा करना, मेरे पड़ोस में एक महिला बहुत लाचार है। मैं समय-समय पर उसे पानी भरकर देती हूं तो मुझे बहुत ही अंदर से अनुभूति प्राप्त होती है। अभी तक चार रैलियों में भाग लिया। जिसमें गांठ बांधना, तम्बू लगाना, ध्वज शिष्टाचार आदि सीखा है। कक्षा १२ की छात्रा शिवानी दिवाकर ने बताया कि सिटी गल्र्स इंटर कालेज की छात्रा हूं। तीन साल से स्काउट से जुड़ी हूं। तीन रैलियों में प्रतिभाग किया। जिसमें मार्च पास्ट, बिना बर्तन के भोजन बनाना, बैगन भरता, भेलपूरी आदि बनायी है। मेरी प्रेरणा श्रोत प्रधानाचार्या ऐस्तर रोज दयाल है। स्काउट गाइड अपने आप में एक अनुशासन है।
बच्चे समय का सद्प्रयोग कर प्रकृति से जुड़ाव रखते हुए अनुशासित बने
