फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। डा0 भीमराव अम्बेडकर की ६९वीं पुण्यतिथि परिनिर्वाण दिवस के रुप में भारतीय पाठशाला इंटर कालेज में मनायी गई। सभी शिक्षकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शिक्षकों ने कहा कि बाबा साहब समाजिक न्याय की लड़ाई, शिक्षा, संविधान निर्माण में उनकी अहम भूमिका रही। सभी ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। संघप्रिय गौतम ने कहा कि बाबा साहब द्वारा समाज के लिए किये गये महान कार्यों पर प्रकाश डाला। प्रवक्ता सर्वेश यादव, डा0 संदीप त्रिवेदी, रामचन्द्र कुरील, अविलाश शंखवार, पवन कुमार, सरिता शर्मा, नेमा सिंह, दिलीप सिंह, राजवीर राठौर, देवेश पाठक आदि ने विचार व्यक्त किये।
डा0 भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर शिक्षकों ने किया याद
