फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शुक्रवार को गुरुद्वारा सिंह सभा फतेहगढ़ द्वारा गुरु तेग बहादुर शहीदी पर्व मनाया गया।
फतेहगढ़ शाखा की ओर से सभी शाखाओं को आमंत्रित किया गया। भारत विकास परिषद फतेहगढ़, महादेवी वर्मा शाखा, सहयोग शाखा ने सहभागिता की। शाखाध्यक्ष सरदार जगदीप सिंह ने आए हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। मुख्य रूप से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता ने भाग लिया। गुरु तेग बहादुर ने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपना शीश बलिदान दिया, उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया गया। इस मौके पर देव कुमार शर्मा, पंकज वर्मा, गगन चतुर्वेदी, नैमश मिश्रा, रनवीर सचदेव, जगदीप सिंह, बलविंदर सिंह आदि ने विचार व्यक्त किये और बच्चों को उनके इतिहास के बारे में जानकारी दी गई।
गुरुद्वारा फतेहगढ़ में मनाया गया गुरु तेग बहादुर का शहीदी पर्व
