फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर को परिनिर्वाण दिवस पर याद किया गया। भाजपा पश्चिमी मण्डल के बूथ संख्या 212 पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विकास पाण्डेय ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विकास पाण्डेय ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर ने अपनी शिक्षा के माध्यम से समाज में बदलाव लाने का निर्णय लिया। उन्होंने मुंबई के एल्फिंस्टन कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और बाद में अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से उच्च शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने कानून और अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की। उनकी शिक्षा ने उन्हें न केवल एक कुशल विद्वान बल्कि एक समाज सुधारक बनने की प्रेरणा दी। हमें उनके विचारों को आत्मसात कर समाज में समानता और भाईचारे की दिशा में काम करने की प्रेरणा देता है। डॉ0 आंबेडकर न केवल दलितों के नेता थे, बल्कि वह पूरे राष्ट्र के लिए एक मार्गदर्शक और पथप्रदर्शक बने रहे। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष रामजी लाल, नरेंद्र कुमार, प्रमोद मिश्रा, रामकिशन दीक्षित, विवेक पाठक, सत्यम कुशवाह आदि लोग उपस्थित रहे।
बाबा साहब ने आत्मसात कर समाज में समानता और भाईचारे की दिशा दी: विकास पाण्डेय
