प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद लखनऊ के निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब द्वारा राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान केंद्र लखनऊ का भ्रमण कराया गया। भ्रमण का शुभारम्भ जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह ने बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिला समन्वयक दीपिका राजपूत ने बताया कि जनपद में मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन किया गया था। जिसमें राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़, रामानंद बालिका इंटर कालेज, एनएकेपी इंटर कालेज, महावीर इंटर कालेज, सिटी गल्र्स इंटर कालेज के ६० विद्यार्थी भ्रमण में शामिल हुए। राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डा0 मनीष, डा0 केके रावत, डा0 विनय ने वैज्ञानिक व्याख्यान दिया। संस्थान में हारवेरियम बनाना, तुलसी उपवन, बोन्साई गृह, साइकेट गृह, जुरासिक गैलरी में विभिन्न प्रजातियों के पौधों के बारे में अध्ययन किया। विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। रसायन विज्ञान प्रवक्ता मोहम्मद युसूफ, साधना, सुषमा कुशवाहा, संध्या सिंह, बबली पाल, रुपाली गुप्ता, रक्षपाल सिंह ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोंच को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान क्लब द्वारा विजिट करायी गई।
विज्ञान क्लब द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान केंद्र कराया गया भ्रमण
