मामला पहुंचा थाने, दोनों पक्षों से पुलिस कर रही पूछताछ, आशिक हुआ फरार
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। युवती को लेकर वर की दिखायी करने जा रहे नाना व अन्य परिजनों को चकमा देकर युवती ने अपने आशिक को बुलाकर पांच लाख रुपये दे दिये। परिजनों को शक होने पर उसने युवती से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने पूरी घटना कबूल दी। फिलहाल मामला थाने पहुंच गया। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष थाने में बैठे हुए थे। जब पुलिस ने उसके आशिक से संपर्क किया,तो वह 2,००,०००/- रुपये लेने की बात कबूल रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
जनपद कासगंज के थाना दरियागंज निवासी दिवाकर लाल पुत्र मेहताब ने थाना पुलिस से शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि वह अपनी पुत्री व दामाद की मृत्यु हो जाने के बाद अनाथ हुई उसकी पुत्री के पालन पोषण का जिम्मा लिया था। पढ़ा लिखाकर उसकी शादी की तैयारियां में जुटे थे। बीते दिन वह अपने पैतृक गांव दरियागंज से उसकी देखी हुई ससुराल के लोगों को वर दिखाई के लिए युवती को साथ लेकर जा रहे थे, तभी दरियागंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर गाड़ी रोककर पेट्रोल डलवाया। इसके बाद मसाला आदि खाने चले गये, तभी युवती ने मौका पाकर अपने आशिक कायमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मई हादीदादपुर निवासी बंटी पुत्र नरेश चंद्र को बुला लिया और जो रस्मअदायगी के लिए देने जा रहे 5,00,000/- जो गाड़ी में रखे थे को युवती ने अपने आशिक बंटी को दे दिये और वह वहां से पैसा लेकर फरार हो गया। जब गाड़ी में बैठे परिजनों को पैसा गायब होने की जानकारी हुई, तो लोगों ने युवती से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने कबूला कि उसने पैसा बंटी को दे दिया। तब परिजनों ने बंटी का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। जिसकी जानकारी कर सभी परिजन बंटी के कायमगंज थाना क्षेत्र के गांव मई हादीदादपुर आए। वहां से जानकारी मिली कि बंटी कहीं बाहर चला गया है। तब परिजनों ने बंटी के भाई का मोबाइल नंबर लेकर उससे बात की। तो वह पहले तो इधर उधर की बातों में परिजनों को उलझाये रहा। जब ज्यादा दबाव बनाया गया, तो वह थाने पहुंच गया। इधर युवती के परिजन भी थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष विद्यासागर तिवारी को सारी बात बतायी। तब थानाध्यक्ष ने बंटी के भाई को थाने में बैठा लिया। परिजनों ने बताया की बंटी की बहन की ससुराल तथा उनके घर आमने-सामने था। वहीं से किसी तरह से युवती की उससे सेटिंग हो गई थी और वह तभी से बंटी को चाहने लगी थी और उसने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया। वहीं थाना अध्यक्ष विद्यासागर तिवारी ने थाना कायमगंज में संपर्क साधा और मामले की जानकारी लेकर बंटी से फोन पर जानकारी की गई तो उसने बताया कि उसको 2,00,000/- का एक पैकेट मिला है, जबकि परिजनों के मुताबिक दो पैकेट में ढाई-ढाई लाख रुपए रखे हुए थे, लेकिन बंटी ने थाना पुलिस को 2,00,000 का पैकेट गांव के नजदीक रखे प्यार के बोझ में रखे होने की बात कही। जबकि परिजनों का आरोप है कि अभी 3,00,000/- बंटी नहीं कबूल रहा है। जिस पर थाना पुलिस दोनों पक्षों को थाने में बैठकर मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई थी। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्ष थाने में मौजूद थे।
वर देखने जा रहे परिजनों को चकमा देकर युवती ने आशिक को दिये पांच लाख
