पांचालघाट पर दीनदयाल बाग से चाचूपुर मोड़ तक फंसे रहे वाहन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मंगलवार सुबह पांचाल घाट पर भारी जाम लग गया। जिससे घंटों लोग जाम से जूझते रहे। इतना ही नहीं एंबूलेंस आदि भी जाम में फंसी रहीं।
जानकारी के अनुसार कादरीगेट थाना क्षेत्र के पांचाल घाट पर सुबह करीब १०.३० बजे भीषण जाम लग गया। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गयीं। रोडवेज बसों तथा निजी वाहनों में लोग घंटों फंसे रहे। पांचाल घाट चौकी इंचार्ज मोहित मिश्रा व यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार पुलिस बल के साथ जाम खुलवाने में जुटे रहे, लेकिन फिर भी जाम खुलते-खुलते करीब ढाई घंटे का समय लग गया। तब कहीं जाकर जाम खुल सका और लोग अपने-अपने गंतव्य को रवाना हुए। लोगों का कहना था कि दीनदयाल बाग से लेकर चाचूपुर मोड़ तक रोड जाम रहा।
इटावा-बरेली हाईवे पर करीब ढाई घंटे लगा भीषण जाम
