फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत एक धार्मिक सांस्कृतिक और एकता के लिए प्रसिद्ध देश है। राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, दूसरे शब्दों में युवाओं की बुद्धिमंता और मेहनत देश को सफलता के मार्ग पर ले जाती है। समाज निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका होती है। उनमें देश को विकसित करने और प्रगति की और ले जाने की शक्ति होती है, युवा ही देश भविष्य तय करते है।
मिस फर्रुखाबाद शिवांगी चौहान ने बताया कि इसी तरह हम देखते हैं कि किसी भी देश के विकास के लिए युवाओं की भागीदारी होती है। तकनीकी क्षेत्र हो या खेल का क्षेत्र हो, मॉडलिंग का क्षेत्र हो युवाओं की अवश्यकता होती है। यह युवाओं पर निर्भर करता है कि वह अपनी भूमिका सही ढंग से निभाए, अपनी शक्ति और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। अपनी भूमिका के बारे में हम सभी को जागरूक होना चाहिए। सामाजिक सुधार लाने के लिए सरकार के साथ हमारी भी जिम्मेदारी होती है।
उन्होंने कहा कि हम समाज में कई तरह से योगदान दे सकते हैं, हलांकी इस विकास के लिए शिक्षा, स्वच्छ, भ्रष्टाचार, सामाजिक संघर्ष, महिलाओं के खिलाफ अपराध, गरीबी, प्रदुषण, ग्लोबल वार्मिंग आदि के अंत के लिए अपने नागरिकों को और अधिक प्रयासों की आवश्यकता है। सरकार को दोष देने की जगह देश के प्रति अपने कर्तव्ययों को समझना चाहिए। इस प्रकार युवा चाहे तो अनेक तरह से देश विकास में इस प्रकार अपना योगदान दे सकते हैं, हम युवा अच्छा नेता, सेनापति, शिक्षक, डॉक्टर, इंजीनियर बनकर कई तरीके से देश में विकास ला सकते हैं।
उन्होंने बताया कि राष्ट्र के कल्याण के लिए बनाई गई सामाजिक और आर्थिक नीतियों का सम्मान करना चाहिए, सरकार के बने हुए सभी नियम और कानून का पालन करना चाहिए, अपने खिलाफ किसी भी अपराध को सहना नहीं चाहिए, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए, समाज में ऊंच-नीच का भेदभाव दूर करें, बिना दहेज लिए विवाह करने का व्रत ले, इस प्रकार देश को दहेज के दानव से मुक्त कर सकते हैं, ना कोई धर्म बड़ा होता है ना कोई जाति बड़ी होती है सबसे बड़ी इंसानियत ही होती है तो सबसे पहले एक अच्छा इंसान बनने की कोशिश करें। हमे एक दूसरे के प्रति सम्मान भाव होना चाहिए जिसे हमारे पास वह दृष्टि हो जो पुरानी पीढिय़ों में नहीं थी, मुसीबत में फंसे हुए लोगों की और गरीब लाचार व्यक्ति की मदद करें, अपंग और बुजुर्गों का सम्मान और सेवा का भाव रखे, आपके पास ज्यादा है तो जरुरतमंदों को दे। शिवांगी ने बताया कि मेरा परिवार हमेश दीन दुखियों की मदद करता रहता है, इससे वह प्रेरित होती है, जब भी त्यौहार आते हैं तो वह जरूरमदों को जरूरत की वास्तुएं, कपड़े, मिठाइयां, किताब, कॉपी आदि देकर वह अपना त्यौहार उनके साथ मनाती है। वह आगे चलकर समाज सेवा में अपना योगदान देगी।
राष्ट्र निर्माण में युवाओं की होती है महत्वपूर्ण भूमिका: शिवांगी चौहान
