नित्या सिंह को मिलेगा उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा पुरस्कार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। तहसील अमृतपुर के ग्राम नगला हूसा निवासी नित्या सिंह पुत्र राजेश कुमार ने उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा आयोजित कविता, कहानी, निबंध प्रतियोगिता में पूरे राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नित्या सिंह गणित विषय से स्नातक पूर्ण करने के बाद से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा भी उन्होंने अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। प्रतियोगिता में चयन की सूचना पर उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की डॉ0 अमिता दुबे ने शुभकामना एवं बधाई संदेश डाक द्वारा भेजकर दी है। नित्या सिंह ने पर्यावरण और हमारा दायित्व विषय पर 2500 शब्दों का निबंध लिखा था। जिसे आगामी 30 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के सभागार में सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार वितरण उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के 48वें स्थापना दिवस के अवसर पर किया जाएगा। नित्या सिंह की इस उपलब्धि से पूरे जनपद के साहित्यप्रेमियों में हर्ष की लहर है। विशाल श्रीवास्तव, दिलीप कश्यप, वैभव सोमवंशी, विपिन अवस्थी, प्रियांशु पाण्डेय सहित तमाम साहित्यकारों एवं समाजसेवियों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *