नोएडा अथॉरिटी के सस्पेंड OSD रविंद्र सिंह यादव पर शिकंजा, विजिलेंस ने मारी रेड

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में नोएडा विकास प्राधिकरण के विशेष कार्य अधिकारी रहे रवींद्र सिंह यादव के नोएडा और इटावा स्थित ठिकानों पर विजिलेंस ने 18 घंटे तक रेड डाली. रेड में रवींद्र यादव के घर से 60 लाख के गहने और 2.5 ​कैश बरामद हुए. विजिलेंस टीम शनिवार को उनके नोएडा स्थित आवास और इटावा के स्कूल पहुंची थी

नोएडा विकास प्राधिकरण के ओएसडी रविंद्र सिंह यादव के ठिकानों पर विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की है. विजिलेंस की टीम ने 12 घंटे तक छापेमारी की है. इस दौरान उनके नोएडा स्थित सेक्टर 47 मकान में छापेमारी की गई और जसवंत नगर इटावा में उनके बेटे के नाम पर चल रहे स्कूल में भी सर्च अभियान चलाया गया. विजिलेंस टीम की छापेमारी के दौरान टीम को जानकारी मिली है कि रविंद्र सिंह यादव का नोएडा सेक्टर 47 स्थित मकान तीन मंजिला है, जिसकी कीमत 16 करोड़ है, जो कि आय से अधिक संपत्ति से बनाया गया है. इसके अलावा जसवंत नगर इटावा में बेटे के नाम स्कूल होने की जानकारी मिली है. स्कूल जिस जमीन पर बना है उसकी कीमत लगभग 15 करोड़ है. वर्तमान में रविंद्र सिंह यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच चल रही है.रविंद्र सिंह यादव इस समय निलंबित चल रहे हैं. एसपी इंदु सिद्धार्थ की अगुवाई में विजिलेंस सेक्टर मेरठ की 18 सदस्यीय टीम ने उनके नोएडा स्थित घर और उनके इटावा के स्कूलों पर छापेमारी की. रविंद्र सिंह यादव को 13 फरवरी 2023 को आय से अधिक संपत्ति के मामले में सस्पेंड किया गया था. उनके खिलाफ विभागीय जांच का भी आदेश दिया गया था. यह आदेश उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने दी थी. विजिलेंस रिपोर्ट के मुताबिक, रविंद्र सिंह यादव ने 1 जनवरी 2005 से 31 दिसंबर 2018 के बीच 94,49,888 रुपये की कमाई की, जो लीगल थी. इस दौरान उन्होंने 2,44,38,547 रुपये का खर्च दिखाया. इसका मतलब है कि उन्होंने 1,49,88,959 रुपये अतिरिक्त खर्च किए. इसका ब्योरा उन्होंने नहीं दिया. जांच में पाया गया कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित की.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *