फतेहगढ़ मण्डल अध्यक्ष के लिए खींचतान, सुमित कटियार ने खोला मोर्चा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय जनता पार्टी में जिले के मण्डल अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया चल रही है। अपने-अपने क्षेत्र से अध्यक्ष पद के दावेदारों ने अपने-अपने आवेदन किये है। इसी क्रम में फतेहगढ़ मण्डल से पूर्व सभासद रमला राठौर ने भी अपना नामांकन किया है। उनके नामांकन पर इसी पद के लिए आवेदन करने वाले सुमित कटियार उर्फ अभिषेक ने संगठन चुनाव अधिकारी से लिखित शिकायत कर आपत्ति की है कि रमला राठौर ने जो योग्यता भरी है वह पूरी तरह फर्जी है। रमला राठौर पूर्व में समाजवादी पार्टी में रह चुकी है। वर्ष 2019 के चुनाव के बाद वह भाजपा में शामिल हुई और उनकी आयु 50 से अधिक है और वह 2019 की सक्रिय सदस्य भी नहीं है। उनके आवेदन की पूर्ण रुप से जांच कराकर कार्यवाही की जाये। शिकायतकर्ता ने जिलाध्यक्ष, संगठन चुनाव प्रभारी व क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखण्ड को भी एक-एक प्रति भेजी है।
रमला राठौर पूर्व में थी सपा नेता, नहीं है मण्डल अध्यक्ष के लिए योग्य
