घर में घुसकर छेड़छाड़ व मारपीट की तहरीर.

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। घर में घुसकर विवाहिता के साथ छेड़छाड़ी करने के मामले में पीडि़ता ने तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।दी गई तहरीर में पीडि़ता गीता देवी पत्नी धर्मेन्द्र कुमार कठेरिया निवासी सिरौली ने दर्शाया कि जब वह घर पर अकेली थी, तभी गांव का मुखलाल और दीपू कुमार घर में घुस आये और छेड़छाड़ करने लगे। जब विरोध किया तो मारपीट कर दी। जिससे पीडि़ता के गंभीर चोटे आयी है। शोर मचने पर आरोपी जानमाल की धमकी देकर भाग गये। पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *