प्रतियोगिता का पुरुस्कार वितरण के साथ हुआ समापन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चन्द्रा ने खिलाडिय़ों को पुरुस्कृत किया। प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ी गुजरात में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेेगें। आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव व जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव योगेश शुक्ला, प्रतियोगिता प्रभारी संजीव कटियार, कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कुलदीप यादव ने प्रतियोगिता सम्पन्न करायी। प्रतियोगिता के संचालक की भूमिका राजीव बाजपेयी ने निभाई। इस दौरान शैलेश मिश्रा, सभासद अनिल तिवारी, सर्वेश श्रीवास्तव, निशीत सक्सेना, अरुण यादव, विमलेश कुमार, अभिषेक शाक्य, यदुनाथ सिंह, अजय प्रताप, नंदराम राठौर, विनीत कुमार, ज्योति कठेरिया आदि लोग मौजूद रहे। अंडर-१४ हाई जम्प बालक वर्ग में आयुष यादव प्रथम, अम्बर अली द्वितीय, प्रवेश तृतीय रहे। हाई जम्प बालिका वर्ग में शिवांकी प्रथम, प्रांजली द्वितीय, अस्मिता तृतीय रही। अंडर-१६ हाई जम्प बालक वर्ग में कृष्ण प्रताप प्रथम, अभय प्रताप द्वितीय, राहुल यादव तृतीय रहे। बालिका वर्ग अंडर-१६ हाई जम्प में प्रिंसी प्रथम, अमानिका द्वितीय, माधुरी तृतीय रही। भाला फेंक बालक वर्ग में कृष्ण प्रताप सिंह प्रथम, अभय प्रताप द्वितीय, राहुल यादव तृतीय रहे। बालिका वर्ग भाला फेंक में वंदना प्रथम, दिव्यांशी अवस्थी द्वितीय, अंशिका यादव तृतीय रही। शॉट पुट बालक वर्ग में अब्दुल रहमान प्रथम, नदीम शेख द्वितीय, अनुभव तृतीय रहे। शाट पुट बालिका वर्ग में उन्नति प्रथम, दिव्यांशी अवस्थी द्वितीय, आयुषी तृतीय रही। ८० मीटर हर्डल बालक वर्ग में प्रशांत सिंह प्रथम, आरयेन्द्र सिंह द्वितीय, अनिकेत तृतीय रहे। ८० मीटर हर्डल बालिका वर्ग में वंदना प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय व देवांशी तृतीय रही।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आयुष, शिवांकी, कृष्ण प्रताप व प्रिंसी रहे अब्बल
