फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हैंड ब्लॉक प्रिंट क्लस्टर परियोजना का सीएफसी भवन नगला ताड़ सरैया जसमई में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता व खादी तथा ग्राम उद्योग बोर्ड के उपमुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुराग त्रिवेदी, वरिष्ठ प्रबंधक सुभाष चंद्र मिश्रा तथा टेक्निकल एजेंसी के हरेंद्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम प्रबंधक जे0पी0 शाक्य ने कहा कि परियोजना एमएसएमई स्फूर्ति योजना के अंतर्गत हैंड ब्लॉक प्रिंट क्लस्टर की स्वीकृति नोडल अधिकारी खादी तथा ग्राम उद्योग लखनऊ के सहयोग से प्राप्त है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ0 नवनीत सेंगल एवं स्फूर्ति अधिकारी सुभाष चंद्र मिश्रा का विशेष योगदान रहा। रूपेश गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा चलायी जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। क्लस्टर की महिलाओं को क्रमबद्ध तरीके से 500 महिलाओं को रोजगार देने की बात कही। प्रबंधक जे0पी0 शाक्य के अथक परिश्रम से इस प्रकार की परियोजना लाने की प्रशंसा की गयी। इस दौरान महिलाओं ने भी विचार रखे।
हैंड ब्लॉक प्रिंट क्लस्टर परियोजना कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ
