अमित शाह माफी मांगों की जमकर की नारेबाजी
कलेक्ट्रेट जाने की जिद पर अड़े, पुलिस ने रोका
भीम आर्मी जय भीम संगठन ने भी दिया समर्थन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बसपा सुप्रीमो मायावती के आदेश मिलते ही सैकड़ों की संख्या में बसपाई सडक़ों पर उतर पड़े और अमित शाह माफी मांगों के नारेबाजी की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
जानकारी के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर पर दिये गये विवादित बयान से खफा बसपा सुप्रीमो मायावती के आदेश पर सैकड़ों की संख्या में बसपा नेता मंगलवार को जय नरायन वर्मा रोड स्थित अम्बेडकर प्रतिमा के पास एकत्रित हुए। यहां पर बसपा नेताओं ने आक्रोश जताते हुए अमित शाह माफी मांगों के नारे लगाये। इसके बाद सभी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए, लेकिन पुलिस ने उन्हें मूर्ति के पास ही रोक दिया और कलेक्ट्रेट नहीं जाने दिया। बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि गृह मंत्री माफी मांगें या इस्तीफा दें। बाबा साहब के खिलाफ कोई भी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रहा। जिलाध्यक्ष विनोद गौतम, नागेन्द्र पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय भारती, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रताप नराय व पूर्व जिलाध्यक्ष आरडी बौद्ध, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भास्कर, आशाराम, रामरतन गौतम, सर्वेश भारती, सूर्यप्रताप, अखिलेश भास्कर, उपेन्द्र वर्मा, देवनरायन, देवेन्द्र कुमार, अर्जुन गौतम, योगेन्द्र सिंह, सुरजीत, राम औतार, प्रेम सिंह, शादाब सिद्दीकी, गौरव, सिद्धार्थ, सीताराम, प्रेमसागर दिवाकर, सचिन, सुमन, पवन मारवाड़ी, अजय मारवाड़ी, प्रमोद दिवाकर, ब्रम्हाशरण, अवधेश गौतम आदि लोगों के साथ विजय भास्कर मौजूद रहे। वहीं भीम आर्मी जय भीम संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी अपना समर्थन दिया।
बसपा सुप्रीमो के आदेश पर सडक़ों पर उतरे बसपाई
