मंदिर जा रही महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मन्दिर जा रही महिला को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससें महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। गंभीर हालत में महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ परीक्षण के उपरांत चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के मोहल्ला मोमवत्ती वाली गली निवासी 45 वर्षीय मीना अवस्थी पत्नी स्वर्गीय राजीव अवस्थी प्रतिदिन अपने घर से बढ़पुर शीतला माता मन्दिर में दर्शन के लिए आया करती थीं। मंगलवार को भी अहले सुबह वह घर से मंदिर के लिए निकलीं। मन्दिर आने के दौरान क्रिश्चियन कालेज के निकट किसी अज्ञात वाहन ने मीना को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनकी हालत नाजुक हो गयी। 108 एम्बुलेंस के ईएमटी आदेश कुमार ने मीना को 6.15 बजे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो पुत्रियां व एक पुत्र है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *