बाजपेयी की जयंती पर डीएम ने अटल स्मृति पार्क का किया उद्घाटन

जिलाधिकारी बोले आज से यह पार्क नागरिकों के लिए खोल दिया गया

कन्नौज, समृद्धि न्यूज़। भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी के 100 वें जन्मदिवस के अवसर पर जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कलेक्ट्रेट परिसर में नव निर्मित अटल स्मृति पार्क का फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई को नमन करते हुए उनके व्यक्तिव पर प्रकाश डाला। तथा सभी को उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेते हुए देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने हेतु मार्गदर्शित किया। कहा कि नागरिकों की सुविधा हेतु इस पार्क को विकसित किया गया है। आज से यह पार्क नागरिकों के लिए खोल दिया गया है। आज से लोग यहां आकर टहल पायेंगें। कहा कि इस पार्क की दीवारों पर श्रद्धेय अटल की कविताओं के कुछ अंशों को पार्क की चाहर दीवारी पर अंकित कर दिया है। जब लोग यहां आयेगें तो श्रद्धेय अटल की स्मृतियों को ताजा कर सकेंगें।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी, अपर जिलाधिकारी जिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह, प्रशिक्षु आईएएस स्मृति मिश्रा, प्रशासिनक अधिकारी कलेक्ट्रेट सुल्तान आलम खान सहित आदि कर्मचारीगण रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *