मध्य प्रदेश: 70 फीट ऊंचा ट्रांसमिशन टावर टूटकर गिरा, पांच मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रामपुर नैकिन तहसील के आमडाड गांव में गुरुवार को एक 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन टावर गिरने से पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।

मध्य प्रदेश: गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे सीधी जिले के रामपुर नैकिन जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पटेहरा मे 132 केवी हाईटेंशन टावर खड़ा करते समय अचानक बीच से टूट गया। जिसकी वजह से उसमे काम कर रहे नौ मजदूर अचानक ऊंचाई से गिर गए, उसकी वजह से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है। अस्पताल ले जाते और इलाज के दौरान तीन और मजदूरों की मौत हो गई।  इसके अलावा चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें इलाज करवाने के लिए गांव के अन्य लोगों के माध्यम से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए उन सभी को रेफर कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल से मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आए मजदूर में से दो मजदूर सगे भाई थे। जिनकी मौत हो चुकी है। यह दोनों सगे भाई पिछले तीन सालों से अलग-अलग क्षेत्र में मध्य प्रदेश के कोने-कोने में काम कर रहे थे। वहीं पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी रामपुर नैकिन सुधांशु तिवारी ने बताया है कि हादसे की एक खबर मिली थी। हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं कि हादसा किस वजह से हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *