शिवानंद एजुकेशन सेंटर में पांचवीं बार लगाया गया नि:शुल्क नेत्र शिविर

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शिवानंद एजुकेशन सेंटर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुभम यादव हनी ने अपने पिता के जन्मदिवस पर पांचवीं बार नि:शुल्क नेत्र शिविर लगवाकर मोतियाबिंद के फ्री ऑपरेशन हेतु लोगों का परीक्षण कराया।
शिवानंद एजुकेशन सेंटर भिडौर में संरक्षक पंकज यादव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उनके पुत्र शुभम यादव हनी ने आई कैम्प का आयोजन किया। जिसमें मरीजों का नेत्र परीक्षण हुआ। जिन लोगों के आंखों में मोतियाबिंद पाया गया उन्हें ऑपरेशन हेतु चयनित कर कानपुर डा0 जवाहर लाल रोहितगी स्मारक नेत्र चिकित्सालय भेजा गया। ऑपरेशन कर अंधेरे से निजात दिलाने के लिए मरीजों का चयन हुआ। हनी यादव ने बताया कि क्षेत्र में हर साल आई कैम्प लगता है, उसी के तहत कैम्प में मरीजों का परीक्षण हुआ। शमशाबाद क्षेत्र प्रथम से जिला पंचायत सदस्य के दावेदार हनी यादव ने मरीजों का परीक्षण कराया। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। इस मौके पर उनकी पत्नी चारु हनी यादव मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *