फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उद्योग व्यापार मण्डल मिश्रा गुट के नगर अध्यक्ष का दायित्व पुन: इकलाख खां को मिल गया है। व्यापारी नेता अनुपम रस्तोगी जोर लगाते रह गये और जिलाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों से नगर अध्यक्ष बनने की पैरवी ही कराते रह गये तब तक इकलाख को प्रदेश अध्यक्ष ने पुन: नगर अध्यक्षी का दायित्व सौंप दिया है। पिछले ६ माह से लगातार इकलाख ने मेहनत करते हुए नगर में सदस्य बनाये। जिस कारण उन्हें इस दायित्व को पुन: सौंपा गया है, जबकि नगर अध्यक्षी के दावेदार के रुप में पहले राजू गौतम का नाम चला, बाद में राजीव गुप्ता, फिर अनुपम रस्तोगी का नाम चला। सभी को पछाड़ते हुए इकलाख खां नगर अध्यक्ष बनने में पुन: कामयाब रहे। नगर महामंत्री राकेश सक्सेना को महामंत्री का पुन: दायित्व मिल गया है। जिसका मनोनयन पत्र प्रदेश कार्यालय से प्राप्त हो चुका है। २९ दिसम्बर को रेलवे रोड स्थित अनन्त होटल में २ बजे पदाधिकारियों की घोषणा के साथ नगर अध्यक्ष इकलाख खां को जिलाध्यक्ष ताजपोशी सौंपेगें। जिसकी तैयारियां जोरों पर है।
इकलाख खां को फिर मिली व्यापार मण्डल नगर की कमान
